Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 की दूसरी लहर से बचने के लिए 15 वचनों का पालन अनिवार्य

ब्यूरो 06-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 की दूसरी लहर से बचने के लिए 15 वचनों का पालन अनिवार्य है | कोविड -19 किसी को भी हो सकता है । इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल करना जरूरी है, क्योंकि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से ज्यादा घातक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए सभी से 15 वचनों का पालन करने को कहा है। सभी इनका पालन करेंगे तो वह कोविड-19 के संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे । जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन वचनों का पालन करने के लिए सभी दिशा-निर्देश दिये गए हैं ।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये हर किसी को बचाव करना जरूरी है । इसके लिए 15 वचनों का पालन करना बेहद रूप से अनिवार्य है। जनपद में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या बढ़ना चिंता का विषय बन चुका है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है जिससे जिले में संक्रमण बढ़ने का खतरा रोका जा सकता है।
एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना लक्षण युक्त व लक्षण विहीन लोगों को क्वॉरंटीन करने व होम आइसोलेशन में भेजने की व्यवस्था कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्ण की जा रही है। समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह कोरोना से बचने के लिए 15 तरह के उपायों का पालन करें।

कोरोना से बचाव को इन वचनों पर रहें अडिग     

1- एक दूसरे से गले मिल कर अभिवादन न करें l
2- कम से कम दो गज की शारीरिक दूरी बनायें l
3- मास्क जरूर लगायें, दस्ताने पहने घर से बाहर न निकलें l
4- नाक व मुँह को गंदे हाथों से न छुएं l
5- साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखें ।
6- नियमित हाथ धोने के लिए साबुन पानी और सेनेटाइज़र का इस्तेमाल करें
7- प्रतिदिन उपयोग मे आने वाली वस्तुओं की नियमित सफाई करें। जैसे दरवाज़े का हैंडल, कुर्सी, मेज, लाइट बटन, टॉयलेट, बाथरूम आदि सेनेटाइज करते रहें।
8- तम्बाकू का इस्तेमाल न करें l
9- अनावश्यक यात्रा से बचें, ज़रूरी काम से ही घर से बाहर निकलेंl
10- कोरोना मरीज संग भेदभाव न करें, मरीज को जाति व धर्म से न जोड़ें । वह सहानुभूति करुणा व समर्थन के पात्र हैं ।
11- ज़्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें l
12- खुले में या सार्वजनिक जगह पर न थूकें l
13- खुद के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करें l
14- सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट न डालें l
15- स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी के लिए कण्ट्रोल रूम मे कॉल करें l

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: कोरोना महामारी को लेकर क्षेत्र में बढ़ रही जागरूकता

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.