Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

62 मोबाइल टीकाकरण टीम द्वारा गाँव-गाँव में होगा लोगों का टीकाकरण

ब्यूरो 17-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शासन कोरोना टीकाकरण पर विशेष जोर दे रहा है। वर्तमान में जिले में 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। अब इसमें तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर 62 मोबाइल टीकाकरण टीम तैयार की गईं जो गाँव-गाँव जाकर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण करेंगी। सोमवार से प्रत्येक ब्लॉक में अपने रोस्टर के अनुसार काम करना भी शुरू कर दिया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए जनपद में कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सोमवार से जिले में 62 कोविड-19 टीकाकरण मोबाइल टीम बनाई गईं हैं जो ग्राम स्तर पर रोस्टर और वैक्सीन उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण का काम करेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला महिला अस्पताल, पुरुष अस्पताल के साथ ही सभी ब्लॉकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और नवीन पीएससी सहित 77 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन अब 62 मोबाइल टीकाकरण टीम बन जाने के बाद अब टीकाकरण में तेजी आएगी और लोग अपने घर बैठे कोविड-19 टीकाकरण कराकर इस आपदा से दो-दो हाथ कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 16 ब्लॉकों में से चौदह ब्लॉकों में चार चार टीम बनाई गई हैं जिसमें से दो ब्लॉक मरदह और जमानिया के लिए तीन टीम बनाई गई हैं। टीमें प्रत्येक दिन संबन्धित ब्लॉक के विभिन्न गांव के सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य स्थानों पर टीकाकरण का काम करेगी।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार मैजिक ने गुमटी को किया क्षत विक्षत कर हाईटेंशन खम्भा तोड़ा
Next: हत्यारोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.