Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

दुकान खुलने व बन्द होने का समय सारणी जारी

ब्यूरो 07-05-2021
IMG-20210507-WA0016

जमानियां। तहसील सभागार में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए बैठक आहूत की गयी।

जिसमें आम जनमानस को दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीद बिक्री के लिए समय सारणी तैयार की गयी। बैठक की शुरुआत में कोविडि महामारी के बारे में अधिकारीयों ने बताया और मास्त‚ समाजिक दूरी सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण ने कहा कि जमानियां ब्लाक से कस्बा बाजार होते हुए दुरहिया तथा जमानियां से हरपुर नेशनल हाईवे तक‚ रेलवे स्टेशन बाजार के लिए बड़ेसर नहर के बाद तिराहे से मतदनपुरा होते हुए बरूईन मोड़ तक तथा चौक से रामलीला मैदान रेलवे स्टेशन‚ नहर तिराहे से लेकर रामलीला मैदान होते हुए राधाकृष्ण मंदिर‚ डॉक्टर दीनबंधू सिंह तक (दाहिनी दिशा) की तरफ की फुटकर किराना की दुकान शनिवार से पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 2.00 बजे तक खुलेगा तथा अगले दिन उसके ठीक विपरीत दिशा (बायी दिशा) की दुकानें इसी क्रम में अग्रिम आदेश तक खुलेंगी। तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि थोक किराने की दुकान प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 से 2 बजे तक खुलेंगी और दुध‚ फल व सब्जी की दुकाने ठेलों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से पूर्वान्ह 10 बजे तक बेची जाऐंगी। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी पूर्व की भांति लागू रहेगी। जिस पर सभी व्यापारियों ने समर्थन जताया। इस अवसर पर इओ अब्दुल सब्बूर‚ प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता‚ शिव शंकर शर्मा‚ गुड्डु ‚ नंन लाल वर्मा‚ विन्ध्याचल शर्मा‚ बालेश्वर सिंह‚ अकिल आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: रद्द प्रधान पद निर्वाचन हेतु मतदान की तिथि घोषित
Next: पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.