Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

पात्रता के अन्तर्गत आने वाले सभी आवेदक करें ऑन लाइन आवेदन

विशेष संवाददाता 09-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘शादी अनुदान योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ी जाति के परिवारों की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गाजीपुर जनपद को 1,908 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अब तक 954 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। हाल ही में, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आवेदकों की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

आवेदन के लिए निम्नलिखित शर्तें आवश्यक हैं:

पुत्री की आयु: कम से कम 18 वर्ष
वर की आयु: कम से कम 21 वर्ष
ऑनलाइन आवेदन शादी की तिथि से 3 माह पूर्व और 3 माह बाद तक किए जा सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति निकट होने के कारण, जिनकी पुत्रियों की शादी मार्च 2025 तक होने वाली है, वे अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

आधार कार्ड
वार्षिक आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
शादी का कार्ड
वर और कन्या का आयु प्रमाण पत्र

ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय और शहरी क्षेत्र के आवेदक अपने संबंधित तहसील में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गिरिजा शंकर सरोज ने इच्छुक लाभार्थियों से अपील की है कि वे उपरोक्त पात्रता के अंतर्गत अपना आवेदन www.shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन भरें और सभी आवश्यक संलग्नकों सहित विकास खंड/तहसील कार्यालय में ऑनलाइन जमा करें।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में किशोर की मौत
Next: छात्रवृत्ति वितरण में एकीकृत प्रयास करने का आह्वान

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.