
जमानियां। क्षेत्र के बरूईन गांव निवासी भावना सिंह ने निशाना लगाकर अपना सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर दिया है।
भावना सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता री–ट्रायल अंडर 17 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बना ली। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती जनपद में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में रिर्कव राउंड के लिए चयन हुआ है। उन्होंने वर्ष 2016 में आर्चरी की शुरूआत की और 2017 में मणिपुर इम्फाल में स्कूल नेशनल गेम में प्रतिभाग किया। जिसके बाद 2018 में विजयवाडा आंध्रप्रदेश में मिनी नेशनल में तीन कांस्य और एक रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढाया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए खेलो इंडिया में भी उनका चयन हुआ। लगातार वह पसीना बहा रही है। वर्तमान समय में वह बिरसा मुंडा एडमी सिल्ली झारखंड में वह तीरंदाजी की अभ्यास कर रही है। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।