Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने किया नामांकन, उत्तराखंड के सीएम रहे मौजूद

विशेष संवाददाता 10-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240510-WA0135.jpg

गाज़ीपुर। गाजीपुर लोकसभा में अंतिम चरणों के मतदान के लिए आज नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने तीन सेटों में नामांकन किया, उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुभासपा के जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर आदि लोग मौजूद रहे ।
पारस नाथ ने तीन सेटों में अपना नामांकन मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, आर्यका अखौरी के समक्ष नामांकन कक्ष संख्या एक में किया ।
लगभग आधे घंटे तक नामांकन कक्ष में सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नामांकन कक्ष के बाहर आकर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार नाथ का सुबह दर्शन करके यहां पारस नाथ जिनके लिए समर्थन मांगने आया हूं। जैसा कि आप सबको पता है कि जैसे काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य कारीडोर बना है वैसे ही केदारनाथ जी में भी भव्य प्रांगण का निर्माण 2013 की आपदा के बाद आदरणीय प्रधान मंत्री के निर्देश पर बना है। रोप वे का शिलान्यास भी हो गया है, चार धाम की यात्रा भी श्रद्धालुओं के लिए और सुविधाजनक हो गई है।
उन्होंने कहा कि आज मैं पारस नाथ जी के लिए समर्थन मांगने आया हूं। तीन चरणों में वोटिंग का प्रतिशत भले ही कम हुआ हो लेकिन उत्तराखंड में और अन्य जगहों पर भाजपा का प्रदर्शन अच्छा है, अब बाकी चार चरणों में भी 200 से ज्यादा सीटें आने का रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जरूर अबकी बार मोदी जी के नेतृत्व में चार सौ के पार।
वहीं प्रत्याशी पारस नाथ राय ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री जी बाबा केदारनाथ से दर्शन करके मेरे लिए आशीर्वाद मांग कर आए हैं, मेरी जीत सुनिश्चित हो गई है, उन्होंने कहा सामने कोई हो मैं एक शिक्षक हूं और शिक्षक की तरह ही लड़ूंगा और मेरी जीत सुरक्षित है ।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फाइनल मैच खेलकर मतदान करने के लिए किया जागरूक
Next: बसपा प्रत्याशी डॉ० उमेश कुमार सिंह ने दो सेट में किया नामांकन

संबंधित खबरें

IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025 0
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025 0
0211
  • राजनीति

हसनपुरा ग्राम प्रधान उपचुनाव: ऋषिकेश राय की शानदार जीत

विशेष संवाददाता 21-02-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.