प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जमानिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। अचानक मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने से पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया।
सीएमओ ने प्रसव केंद्र‚ उपस्थिति रजिस्टर, दवाखाना, वार्ड, टीकाकरण आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास‚ पानी निकासी‚ पेयजल आपूर्ति आदि के बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन से जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने वार्ड में प्रसव के लिए भर्ती मरीजों को देखा और वापस लौट गए। वही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पहुंचे तो कोई नहीं मिला। एक कर्मचारी मौजूद था। डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों मौजूदगी न होने से वे विफर पड़े। इस संबंध मं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रविरंजन ने बताया कि व्यवस्था को लेकर जांच की गई। आवास पूरी तरह से जरजर है। जिसके बारे में अवगत कराया गया है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रकाश और पानी निकासी की समस्या है। जिसके बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने आशा जताया कि जल्द समस्या समाप्त होगी।