Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

आज से शुरू होगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह

ब्यूरो 21-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार साल दो बार बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान चलाया जाता है। इस साल का दूसरा चरण 22 दिसम्बर से 21 जनवरी तक चलाया जाएगा। नौ माह से पाँच साल तक के बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान में नौ माह से पाँच साल तक के बच्चों को विटामिन –ए व आयरन सीरप से लाभान्वित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुयी जिला स्तरीय बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने की। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों से आए हुए ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम) एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात ब्लॉक स्तर पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान बैठक में शामिल लोगों को यूनिसेफ से मंडलीय समन्वयक अंजनी कुमार राय ने सैम(अति कुपोषित) बच्चों का चिन्हांकन, पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गयी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में नौ माह से पाँच वर्ष तक के लक्षित 6.30 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस दवा से बाल रोगों की रोकथाम होती है। इसके अलावा अभियान का उद्देश्य स्तनपान, बच्चों को पूरक आहार को बढ़ावा देने और कुपोषण से बचाव करना, गर्भवती को आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देना है। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। अभियान के अंतर्गत बच्चों का वजन भी लिया जाएगा तथा कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने के बाद उनका समुचित उपचार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को अस्पतालों में इलाज के लिए भी भेजा जाएगा।

डॉ उमेश कुमार ने बताया कि सैम बच्चों को चिन्हित करने के प्रमुख लक्षण पैरों में सूजन, भूख में कमी, बुखार, तेज सांस चलना, निमोनिया के लक्षण, उल्टी एवं दस्त है। ऐसे बच्चों को तत्काल चिन्हित कर उनके प्राथमिकी की जांच शुरू कराई जाएगी। ऐसे बच्चों का क्षेत्र में जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तत्काल बच्चे का वजन कर लें। इसके अलावा बच्चे की लंबाई तथा ऊंचाई भी नाप ले और जो भी रिजल्ट आए उन्हें अपने चार्ट के अनुसार मिलाकर सैम बच्चों को चिन्हित करें। बैठक में चाई, यूएनडीपी एवं यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि के साथ ही एआरओ भी मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रों का क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू
Next: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.