Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सीएमओ ने प्रेस वार्ता में साझा की क्षय रोग की उपलब्धियां

ब्यूरो 04-01-2022

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव आईकोनिक वीक ऑफ हेल्थ(3 से 9 जनवरी) के अवसर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की गई। इसमें क्षय रोग से संबंधित पूरे साल में विभाग द्वारा किये गए कार्यों के बारे में विस्तार चर्चा की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद गाजीपुर में मौजूदा समय में 2804 टीबी के मरीज हैं। इसके अलावा 425 मरीज जो लॉकडाउन के दौरान जनपद में वापस आए थे और वह अन्य जनपदों में अपना इलाज करा चुके थे, उनका भी इलाज विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले दिनों संचारी रोग अभियान के तहत अभियान भी चलाया गया था जिसमें 43 मरीज खोजे गए थे। सभी मरीजों का विभाग की तरफ से इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों के खाते में ₹500 प्रति माह डीबीटी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।

सीएमओ ने बताया कि क्षय रोग के मरीजों को खोजने पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ₹1000 और मरीज के इलाज के बाद सही होने पर उन्हें ₹1000 दिया जाता है। क्षय रोग के मरीज के लिए निक्षय औषधि पोर्टल के माध्यम से जनपद को ऑनलाइन दवा समय-समय पर प्राप्त होती रहती हैं। इस दौरान दो हफ्ते से ज्यादा सर्दी व बुखार आ रहा है तो अपना जांच जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में विभाग के द्वारा छह माह में टीबी के मरीज सही हो जा रहे हैं। जनपद में 3229 टीबी के मरीज हैं, जिसमें से 2319 का बैंक डिटेल मिले हैं। इसमें से 2041 लोगों का बैंक डिटेल सही है जिसके माध्यम से 28.22 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चल रहा है महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जन सुनवाई
Next: न्यायालय संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.