
जमानिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात करीब 11 बजे वांछित वारंटी को उसके घर सोल्हनपुर थाना करंडा से गिरफ्तकार कर कोतवाली ले आई और सोमवार की सुबह उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार त्रिगुनाइत मय पुलिस टीम के साथ वांछित वारंटियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक वांछित वारंटी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रचलित वांछित वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत करंडा थाना क्षेत्र के सोल्हनपुर गांव निवासी मुकेश कुमार बिन्द को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार त्रिगुनाइत के साथ हेड कांस्टेबल रतन कुमार सरोज एवं कांस्टेबल अश्वनी कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली जमानियां की इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों एवं वांछितों के खिलाफ सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।