Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

प्रापर्टी डीलरों पर लगी लगाम, डीएम के पत्र से उपनिबंधक कार्यालय में मचा हड़कंप

विशेष संवाददाता 25-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
8745

गाजीपुर। गाजीपुर नगर में गाजीपुर महायोजना 2031 लागू होते ही जिला प्रशासन ने शासन के नियमों को शत-प्रतिशत लागू कराने के लिए सख्‍ती का रुख अपनाया है। जिलाधिकारी/अध्‍यक्ष नियंत्रक प्राधिकारी गाजीपुर ने उप निबंधक गाजीपुर को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि शासनादेश दिनांक 3 दिसंबर 2024 के संदर्भ में महायोजना 2031 के प्रस्तावित पार्क, खुले स्थल, हरित पटिका, क्रीड़ा स्थल और महायोजना के मार्गों का बैनामा के अभिलेखों में अनिवार्य रूप से भू उपयोग का अंकन किया जाए।

जिलाधिकारी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि महायोजना में प्रस्तावित मार्गों, पार्कों, खुले स्थलों, हरित पटिका और क्रीड़ा स्थलों पर अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इस पत्र के बाद रजिस्‍ट्री विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि प्रापर्टी डीलर मिलकर महायोजना में प्रस्तावित पार्कों, खेल मैदानों और सड़कों पर अवैध अतिक्रमण कर लाखों रुपये का भ्रष्टाचार कर रहे हैं। यह सख्त कदम प्रशासन द्वारा अवैध भूमि सौदों को रोकने और नियमानुसार शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस कदम से यह संदेश भी दिया गया है कि प्रशासन अब इन अनियमितताओं पर पूरी तरह से कड़ी नजर रखेगा, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा न दे सके।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: खेल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है – प्रबंधक सूरज मौर्या
Next: रंगोली‚ पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता और रैली निकाल कर मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.