Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पीएचसी परिसर में ट्रॉली ट्रांसफार्मर में लगी आग, चार वार्डों की बिजली आपूर्ति ठप

विशेष संवाददाता 11-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
WhatsApp Image 2025-06-11 at 5.37.59 PM

जमानिया।नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे 400 केवीए के ट्रॉली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से क्षेत्र के कई वार्डों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि उन्हें दूर-दूर तक देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 24 घंटे के अंदर दुसरा ट्रांसफार्मर लगवा कर देर शाम आपूर्ति बहाल कराई।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगवा कर आपूर्ति बाधित नहीं होने दी। लेकिन मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसमें से तेज धमाका के साथ आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटो की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। वही जिस टाली में ट्रांसफार्मर रखा था उसके टायर सहित टाली का प्लेटफार्म भी जल गया। इस घटना के कारण नगर के लोदीपुर‚ चांदपुर‚ चौधरी मोहल्ला आदि के करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। गर्मी के इस मौसम में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के जेई बुधवार को मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। इस संबंध में जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है और विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बहाल कर दी जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 11 जून को होगी महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव लेंगी भाग
Next: योग शिविर का आयोजन, “करें योग, रहें निरोग” का दिया संदेश

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.