
गाजीपुर। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खाद्य अपमिश्रण की रोकथाम और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों के कुल 06 नमूनों को जांच हेतु संग्रहित किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न बाजारों से सेवंई, मिठाई, खोया, तेल एवं अन्य खाद्य उत्पादों के नमूने लिए गए। इनमें शामिल हैं:
- अमित किराना स्टोर, मरदह बाजार से रोस्टेड सेवंई
- आशीष यादव का प्रतिष्ठान, मखदूमपुर बाजार, सैदपुर से खोया
- वकील यादव का प्रतिष्ठान, मखदूमपुर बाजार, सैदपुर से खोया
- प्रभुनाथ किराना स्टोर, जफरपुर, दुल्लहपुर, जखनिया से सोया रिफाइंड ऑयल
- शिवम मिष्ठान भंडार, बाराचर, मुहम्मदाबाद से छेना मिठाई
- कुशवाहा किराना स्टोर, भदौरा बाजार, जमानिया से क्रीमरोल
सभी नमूनों को उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम – डॉ. तुलिका शर्मा, गुलाबचंद गुप्त, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति – द्वारा की गई। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पर्व पर जनता को शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।