Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने वितरित किया लंच पैकेट

ब्यूरो 11-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210811-WA0020

जमानियाँ। गंगा के भयावह विभीषिका से नगर के निचले हिस्से सहित तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। गंगा का रौद्र रुप अभी जारी है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी उपर हो गया है। एक सेन्टीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर दो बजे तक गंगा का जलस्तर 64.430 मीटर हो गया।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बुद्धवार को बाढ़ प्रभावित इलाका सब्बलपुर बाड़, रघुनाथ बाड़, जीवपुर बाड़, मलसा बाड़, देवरिया स्थित बाढ़ राहत शिविर, जीवपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर लोगों का हाल जाना तथा लंच पैकेट, बिस्कुट, टोस आदि का वितरण कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाड़ इलाका बाढ़ की त्रासदी ज्यादा प्रभावित हाेता है। बाढ़ में लोगों के सपने और घर दोनों ही डूब जाते हैं। अरबों रूपये का नुकसान होता है। गंगा के रौद्र रूप से तबाह हुए बाढ़ प्रभावित किसानों की वेदना को सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बाढ़ से पूरी तरह नष्ट हो चुके फसलों व बर्बाद हो चुके घर गृहस्थी के कारण लोग काफी परेशान है। बाढ़ के कारण परेशान पशुधन को बचाना पशुपालकों के सामने बड़ी चुनौती है। हरा चारा नष्ट हो चुका है तथा भूसा भीग गये ऐसे में पशुओं को चारा आदि की ब्यवस्था प्रशासन को तत्काल करना चाहिए ताकि बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। श्री सिंह ने उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता कर बाढ़ प्रभावित लोगों का यथाशीघ्र मदद करने की बात कही।


ज्ञात हो कि बाढ़ के कारण तहसील क्षेत्र के रामपुर पट्टी, सरनाम खाँ, पाह सैयदराजा, कालनपुर, मलसा‚ देवरिया‚ पाह सैय्यदराजा‚ सब्बलपुर‚ मंझरीया‚ चितावनपट्टी‚ राघोपुर‚ जगदीशपुर व रघुनाथपुर बाड़, जीवपुर बाड़, सब्बलपुर बाड़, मतसा बाड़, देवरिया बाड़ सहित कई आबादी क्षेत्रों में बाढ़ आ चुका है। बाढ़ की त्रासदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हहाकार मचा हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोग पशुओं सहित गृहस्थी का सामान को लेकर नाव के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचने का प्रयास कर रहे है। सम्पर्क मार्गो पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सब्बलपुर निवासी रमाकान्त यादव, मुन्ना, कन्हैया, शिव मुनी, सोनू यादव, शिव यादव रघुनाथपुर बाड़ निवासी देवमूरत यादव, चन्द्रमा यादव, जितेन्द्र, उमेश आदि ने बताया कि बाढ़ के कारण सब कुछ नष्ट हो चुका है। प्रशासन के लोग या सतारूढ़ नेता अभी तक इस क्षेत्र में हम लोगों का सुध लेने नही आये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन का व्यापक सुविधा देने का दावा झूठा साबित हो रहा है। अभी तक कुछ सुविधा नही मिल पाया है। सिर्फ अधिकारी घूम कर चले जाते है। सुविधा न मिलने से स्थिति बद से बत्तर होती जा रही है। नाव की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक नाव नही मिल पाया है। अभी भी बडी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे हुए है। जीव जन्तु के आने से रात भर जगना पड़ रहा है। पशुओं के खाने का भूसा व हरा चारा सबकुछ नष्ट हो गया है। पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है, हमलोग चारे को लेकर काफी परेशान हो गये है।

उक्त मौके पर सपा तहसील अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जज यादव, राहुल राज सिंह, अनिल यादव, रामचीज यादव, शम्भू यादव, तौकीर खाँ, एहसान खाँ, मनोज यादव, लोहा यादव, बिहारी यादव, रजनीश यादव, रामदास, रामानन्द यादव, प्रभु राम, पंकज यादव, विक्की सिंह, रिशु यादव आदि लोग मौजूद रहे।

बाढ़ के पानी से डूबा सब्बलपुर बाड सम्पर्क मार्ग

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज, एम.ए. हिंदी की मौखिकी परीक्षा 13 अगस्त को
Next: बाढ़ में डूबने से भैंस की हुई मौत, एक घायल

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.