Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

जनपद के क्षय रोगियों की हो रही जियो टैगिंग

ब्यूरो 06-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। केंद्र सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2025 तक देश टीबी मुक्त हो जाए। इसको लेकर कोरोना काल में भी टीबी मरीजों की तलाश की जारी रही। अब विभाग मरीजों का जियो टैंगिग करेगा।

इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी टीबी मरीजों के घर जाकर उनकी लोकेशन निक्षय पोर्टल पर दर्ज करेंगे। टीम को वर्ष 2019, 2020 तथा 2021 के निजी एवं सरकारी क्षेत्र के सभी क्षय रोगियों की जियो टैगिग करते हुए उनकी लोकेशन अपडेट करना है। तीन वर्षों में कुल 6205 टीबी रोगी पंजीकृत किये जा चुके हैं, जिनका 10 जुलाई तक पोर्टल पर आनलाइन डाटा भरना है। इससे यह पता चल जाएगा कि किस क्षेत्र या गांव में टीबी रोगियों की सघनता ज्यादा है, जिससे टीबी रोगी खोजी अभियान के दौरान उस क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गिरीश चंद्र मौर्य ने बताया कि भारत सरकार की सेंट्रल टीबी डिवीजन के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश के क्षय रोगियों का लोकेशन ऑनलाइन किए जाने का निर्देश दिया गया है जिसको लेकर साल 2019 से लेकर 2021 तक के सभी क्षय रोगियों की लोकेशन को टैग किया जा रहा है। ताकि उनका आसानी से पता लगाकर उपचार किया जा सके।
जिला प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि जियो टैगिग से क्षय रोगियों के बारे में सभी जानकारियां आनलाइन हो जाएंगी, जिस पर शासन व जिला प्रशासन स्तर से बराबर निगरानी की जाएगी। इससे डोज के बारे में पता चल जाएगा तो मरीजों को यह सहूलियत मिलेगी कि खत्म होने के पूर्व उन्हें दवा उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि इस बीमारी की दवा का कोर्स छह माह अथवा जरूरत के अनुसार होती है। रोगी को लगातार दवा का सेवन करना पड़ता है। एक बार चेन टूटने पर फिर शुरू से दवा खानी पड़ती है। इसलिए घर के जिम्मेदारों को इस पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि जनपद में साल 2019 से 2021 तक 6205 टीबी के मरीजों की खोज की गई है। मौजूदा समय में विभाग के द्वारा 1403 मरीजों का जियो टैगिंग की जा चुकी है और 10 जुलाई तक शत -प्रतिशत करने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया गया है जिनका पूरा खर्च विभाग द्वारा उठाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी दो बच्चों को गोद लिया है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अर्थ को समाज में सर्वाधिक महत्त्व मिलने लगा है-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज
Next: 22 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.