Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

टीकाकरण के लिए 9 जून को स्लॉट बुक करा चुके युवाओं के लिए खुशखबरी

ब्यूरो 13-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय कोविड-19 टीकाकरण है। ऐसे में 1 जून से शुरू हुए 18 प्लस के लोगों के टीकाकरण के प्रति युवाओं ने पूरा जोशो खरोश दिखाना शुरू कर दिया है। जिसका नतीजा रहा कि आगामी 9 जून को युवाओं के द्वारा बुक किए गए स्लॉट के बाद भी वैक्सीन की कमी हो जाने के कारण उनका टीकाकरण नहीं हो पाया। ऐसे में 9 जून को स्लॉट बुक करा चुके युवाओं के लिए खुशखबरी है कि उनका 14 जून को टीकाकरण उनके द्वारा चयनित किए गए स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। जिसके लिए शासन से वैक्सीन स्लॉट के अनुसार प्राप्त हो चुकी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। गाजीपुर के युवाओं ने भी 9 जून को टीकाकरण के लिए अपना स्लॉट बुक कराया था। लेकिन वैक्सीन की कमी हो जाने के कारण उन सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने 9 जून की बुकिंग को रीशेड्यूल करके 14 जून को कर दिया है। 9 जून को जिन युवाओं का शेड्यूल होने के बाद भी टीकाकरण नहीं हो पाया था उन सभी का उनके नियत स्वास्थ्य केंद्र पर 14 जून को टीकाकरण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर में 19 स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही अभिभावक स्पेशल और 5 वर्कप्लेस के माध्यम से 14 जून को कुल 4175 लोगों का स्लॉट बुकिंग है। जिन का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा 15 जून को 1975, 16 जून को 1975, 17 जून को 1775 लोगों का टीकाकरण कराने का स्लॉट बुकिंग हो चुका है।

उन्होंने बताया कि अब तक पूरे जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर, 45 प्लस और 18 प्लस के टोटल 322540 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें से 271231 लोगों को प्रथम डोज और 51309 लोगों को सेकंड डोज अब तक दिया जा चुका है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड प्रभावित बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए आगे आये धर्म गुरु
Next: युद्ध स्तर पर हो रहा ऑनलाइन फीडिंग

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.