Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

शासन ने बीएसए को किया निलम्बित

ब्यूरो 29-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। अनियमितता के दृष्टिगत शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर शिक्षा निदेशक (बेसिक) शिविर कार्यालय निशातगंज लखनऊ में सम्बद्ध कर दिया गया है। उनके विरूद्ध शासन के कार्यालय द्वारा अनुशासनिक कार्यवाही के संपादन हेतु मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ को पदेन जांच अधिकारी नामित किये जाने की स्वीकृति दी गई है।

इनके विरूद्ध छात्रवृत्ति गबन, अध्यापकों के स्थानान्तरण‚ समायोजन में शासन / विभागीय निर्देशो के विपरीत कार्य करने, शिक्षकाओं की सीसीएल स्वीकृत में मनमाने ढंग से कार्य करके निर्देशो के विपरीत शिक्षा कल्प योजना को प्रभावित करने, ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को वितरित किये जाने वाले सूक्ष्म जल पान आदि में वित्तीय अनियमितता करने, शासन के निर्देशों के विपरीत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान को जनपद स्तर पर संचालित न कर गैर सरकारी संस्थान अरविन्दो सोसायटी के कार्यक्रम का संचालन कराने. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की कम उपस्थिति के बावजूद अभिलेखों से छेड़छाड़ कराकर कूटरचित अभिलेख तैयार करके फर्जी भुगतान करने, संविदा कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के बाद भी भुगतान करने, परिषदीय शिक्षकों को बिना ठोस कारण के निलंबित करने तथा बाद में उनका पदस्थापन उनके इच्छित विकास खण्ड के विद्यालय पर करने तथा मुख्यालय पर उपस्थित न रहने एवं सहायक शिक्षा निदेशक के निर्देशो का पालन न करने सम्बन्धी गंभीर अनियमितताओं हेतु प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर उनका निलंबन किया गया है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 530 लोगों ने लगवाया वैक्सीन
Next: अध्यक्ष जिला पंचायत, कुसुमलता व सपना आमने-सामने

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.