
जमानियां । क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सभागार में सोमवार को महिला शिक्षक संघ की ओर से प्रथम शैक्षिक गोष्ठी एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिकाओं ने होली गीत गाया और संघ के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल ने होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। इस त्योहार को हम सब को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि संघ ने महिला, पुरुष, नव नियुक्त शिक्षक-शिक्षिका सभी को स्थान देकर उन्हें उचित सम्मान दिया है। इस प्रकार का यह अब तक का पहला कार्यक्रम है। जिसका उन्होंने स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। जिसके बाद सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर अरविंद सिंह‚ सुरेन्द्र नाथ सिंह‚ पूनम मिश्रा‚ रेनू सिंह‚ रीता यादव‚ अर्चना सिंह‚ कृष्णा यादव‚ रोहणी राय‚ प्रियंका यादव‚ अर्जुन कुमार सिंह‚ संस्कृति‚ संजना यादव‚ गोरख आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया।

