Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्वतन्त्रता दिवस पर कोविड-19 के दौरान अहम भूमिका निभाने पर किया गया सम्मानित

ब्यूरो 16-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210816-WA0039

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ जनपद के स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी |  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने झंडारोहण किया तो वहीं करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिनव ने झंडारोहण करने के पश्चात स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स के तहत सम्मानित किया ।

डॉ अभिनव ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर में करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और इसके अंतर्गत संचालित सभी पीएचसी और अतिरिक्त केन्द्रों के कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से काम किया, जिसका परिणाम यह रहा कि हम कोविड-19 से लड़कर आगे बढ़ चुके हैं। उसी को देखते हुए 15 अगस्त को आशा ,आशा संगिनी, सीएचओ,एएनएम, बीपीएमयू स्टॉफ़ एवं कार्यालय के स्टाफ को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समस्त स्टाफ की तरफ से डॉ अभिनव कुमार सिंह को भी स्मृति चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर सुनील उपाध्याय, विशाल कुमार राय ,प्रमोद कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में कार्यरत डॉ प्रकाश पांडे और नर्स तारामुनि को तहसील भवन में कोविड-19 के दौरान बेहतर काम करने के लिए स्थानीय विधायक सुभाष पासी के द्वारा माला पहना कर सम्मानित किया गया।

जिला चिकित्सालय पर डॉ के एन चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया | इस अवसर पर डॉ तनवीर और डॉ स्वतंत्र कुमार मौजूद रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज पर प्रिंसिपल डॉक्टर राजेश सिंह के द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ स्वतंत्र कुमार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर सुधीर कुमार मिश्रा एवं डॉ नारायण पांडे और प्रोफेसर नीरज मिश्रा मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के क्रम में मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ आशीष राय के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर पर डॉ मनीष कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी एवं बीपीएम के स्टाफ मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना 75 वां स्वतंत्रता दिवस
Next: खरीफ की मुख्य फसल धान के ऊपर डायल आउट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.