Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ में भरा ऊर्जा

ब्यूरो 22-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210922-WA0017

गाजीपुर। कांग्रेस का पराक्रम विजय सेना निर्माण के प्रशिक्षण शिविर का जखनिया विधानसभा का आयोजन सम्पन्न।

कांग्रेस की प्रशिक्षण टीम ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को जखनियाँ विधानसभा के विमला रमाशंकर महाविद्यालय, युसुफपुर खड़बा, हँसराजपुर में शुरू हुआ। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में न्याय पंचायत स्तर अध्यक्ष के साथ ही जिले के पदाधिकारी शामिल रहे।
प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस ही सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही। कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। आज जो भी उद्योग धंधे और इंफ्रास्ट्रक्चर नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में महासचिव प्रियंका की अगुवाई में और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर हम जन जन तक मौजूद सरकार की जन विरोधी नीतियों को पहुचाएंगे और जनहित में आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार यूपी में बनाएंगे।

प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण में उपस्थित कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरते हुए जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल रखा है, कभी तुष्टिकरण की ओछी राजनीति नहीं की। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। जबकि मौजूदा भाजपा सरकार कल-कारखानों के साथ सरकारी उपक्रमो को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा।

प्रशिक्षणकार्यक्रम मैं मुख्य रूप से देव नारायण सिंह, सती राम सिंह ,जयराम सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, सतीश उपाध्याय, श्री किशुन सिंह ,शैलेंद्र सिंह ,कृष्णा तिवारी, चंद्रिका सिंह, जफरूउल्लाह अंसारी, दिव्यांशु पांडे, हरिवंश चौहान, महबूब निशा, बृजेश कुमार ,महेश राम, राम नगीना पांडे, ओमप्रकाश राजभर आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। ट्रेनिंग देने वालों में मुख्य रूप से- शिवाजी कनौजिया जागृति राही सतबीर सिंह विजय राव मनीष सिंहा आदि लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से शाम तक चला। पीसीसी सदस्य पंकज दुबे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फिट इण्डिया क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेगा नगद पुरस्कार
Next: अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.