Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

वृहद सामूहिक विवाह कराने का जारी किया निर्देश

ब्यूरो 17-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया है कि  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एक वृहद सामूहिक विवाह आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निराश्रित/निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या तथा विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के विवाह हेतु शादी अनुदान योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना‘‘ के अन्तर्गत सामूहिक विवाह माह दिसम्बर के पूर्व नगर क्षेत्र के वैवाहिक जोड़े नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत गाजीपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र वैवाहिक जोड़े अपने संबंधित विकास खण्ड में अनिवार्य रूप से आवेदन/प्रस्ताव जमा करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त योजना में निदेशालय द्वारा जनपद का लक्ष्य 1500 जोड़ो का निर्धारित किया गया है, जिसे मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर द्वारा दिनांक 12.11.2021 को विकास खण्डवार/नगर पंचायत/नगर पालिका परिषदवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन/निदेशालय द्वारा दिनांक 10.12.2021 के पूर्व सामूहिक विवाह की तिथि निर्धारित की जायेगी, जिसमें पात्र पंजीकृत जोड़ो का विवाह संपन्न कराया जायेगा। योजना की पात्रता की शर्तें कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन तथा जरूरतमंद हो। आवेदक के परिवार की आय रूपये 2.00 लाख के अन्तर्गत हो। विवाह हेतु कन्या की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होंगे, इस योजना के अन्तर्गत निर्धन परिवारों की कन्या के विवाह/विधवा, परित्यक्तता/तलाकशुदा, जिसका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह कराया जाना है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, विवाह हेतु निराश्रित कन्या विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी, इस योजना में कन्या के खाते में रूपये 35000.00 की धनराशि तथा 10000.00 की सामग्री दिया जायेगा एवं रूपये 6000.00 विवाह की व्यवस्था हेतु व्यय किया जाता है ।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पटरी चटकी
Next: समय -सारिणी के छात्रों के निर्धारित

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.