Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

जिले में पाँच लाख से अधिक लोगों का हुआ कोविड-19 टीकाकरण

ब्यूरो 08-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 से बचाव का सबसे सटीक उपाय टीकाकरण ही है, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने का लगातार प्रयास कर रही है। इसका सुखद परिणाम भी सामने आने लगा है कि लोग अब टीकाकरण के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं । लोगों की जागरूकता की वजह से जनपद के 16 ब्लॉक और शहरी इलाकों को मिलाकर अब तक प्रथम डोज 4.44 लाख लोगों ने तो वहीं दूसरी डोज 69,292 लोगों ने लगवाई है। अगर आंकड़ों की बात करें तो ग्रामीण इलाकों में जनसंख्या के सापेक्ष अब तक सबसे अधिक करंडा ब्लॉक में 27 फ़ीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिनव ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण को अधिक से अधिक लोगों में करवाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गिरीश चंद्र मौर्य के निर्देशन में लगातार कैंप लगवा कर टीकाकरण किया जा रहा है। आंकड़ों की बात करें तो करंडा ब्लॉक की कुल आबादी 1.68 लाख के सापेक्ष अब तक 25,176 लोगों को प्रथम डोज और 4283 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है जो कुल आबादी का 27 फ़ीसदी है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उनके ब्लॉक में कार्यरत बीपीएम अभिषेक राय सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी के साथ ही डाटा ऑपरेटर, एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाडी के साथ ही प्रशासन से जुड़े लोगों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि हम इसी टीम की बदौलत आने वाले समय में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने में सफल होंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया – जनपद में कुल 16 ब्लॉक हैं। आबादी के सापेक्ष करंडा ब्लॉक में अब तक 27 फ़ीसदी लोगों का टीकाकरण कर प्रथम, रेवतीपुर 22 फ़ीसदी कर द्वितीय और बाराचवर 20 फ़ीसदी कर तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा भदौरा में 16%, बिरनो में 19%, देवकली में 18%, गोड़उर में 17%,जखनिया में 19%, कासिमाबाद में 17%, मनिहारी में 17%, मरदह में 16%, मोहम्मदाबाद में 18% मिर्जापुर में 16%, सैदपुर में 17%, शुभाकरपुर में 19% और जमानिया में 12% लोगों का टीकाकरण कर लिया है। शहर की बात करें तो इसकी आबादी करीब 1.41 लाख है, जिसके सापेक्ष अब तक 54,449 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जो आबादी का 59 फीसदी है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वैक्सीन के अभाव में लोग परेशान
Next: युवा तुर्क का श्रद्धापूर्वक मनायी गई 14 वी पुण्यतिथि

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.