Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

2 फरवरी को लटिया महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।

ब्यूरो 02-02-2024

शेयर करें:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240202-wa01285804775715313760468.jpg

जमानियां । में भारत लेनिल अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के लटिया गांव में शुक्रवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से 28 वीं संगिती लटिया महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें आस पास के क्षेत्रों के अलावा तथा दूर दराज के इलाकों से हजारों सम्राट अशोक के चाहने वाले शामिल रहे। मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य काठमांडू नेपाल रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि अनिता शाक्य के अलावा अति विशिष्ट अतिथि मधु सिंह, और संजय प्रसाद के अलावा सम्राट अशोक महान की पुत्री चारु मति के वंशज भी उपस्थित रही। जिसके बाद लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पंचशील तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही तिरंगा फहराया गया। अतिथियों ने मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू एवं भगवान बुद्ध आदि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पंचशील दीप जलाकर सम्राट अशोक क्लब के संस्थापक स्व. सुभाष सिंह मौर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समारोह में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य ने कहा कि भारतीय संविधान ही भारत की राष्ट्रीय पुस्तक है। भारतीयों को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक अधिकार भारतीय संविधान ही प्रदान करता है। संगोष्ठी में धनंजय मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान का अभी तक पूर्ण रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इसी वजह से देश में तमाम सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विषमताएं हैं। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। बताया जाता है। की सम्राट अशोक क्लब के द्वारा मनाया 28 वां लटिया महोत्सव। इस दौरान मुख्य अत परमानंद शाक्य बोले- भगवान बुद्ध के संदेशों ने किया दुनिया का कल्याण। क्षेत्र के लटिया गांव में आज सम्राट अशोक क्लब की ओर से धूमधाम से 28 वां लटिया महोत्सव मनाया गया। काठमांडू नेपाल आए मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पंचशील तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी द्वारा तिरंगा फहराया गया। साथ में तहसीलदार देवेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह आदि सहित कई थानों के पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, मनोज मौर्य, क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने आभार व्यक्त किया। 

Continue Reading

Previous: इस बजट से देश को मिलेगी नई दिशा- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा
Next: जिलाधिकारी ने छात्राओं को वितरण किया स्मार्टफोन

संबंधित खबरें

PHOTO--4 (3)
  • खबर ⁄ समाचार

ईद-उल-जुहा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 06 नमूनें संग्रहित

विशेष संवाददाता 06-06-2025
5478
  • खबर ⁄ समाचार

फहीपुर गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटाया, तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई

विशेष संवाददाता 05-06-2025
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

विकसित कृषि संकल्प अभियान रेवतीपुर के किसान होंगे आधुनिक, आत्मनिर्भर

ब्यूरो 31-05-2025

शायद आपने नहीं देखा

01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
khabarimg
  • अपराध

दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

विशेष संवाददाता 07-06-2025
01 (3)
  • खेल–कूद

डायमंड स्पोर्टिंग क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज़, शाहपुर टीम विजेता

विशेष संवाददाता 07-06-2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.