Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

11 तारीख को सरकारी प्रतिष्ठानों में आयोजित होगा लोक अदालत

ब्यूरो 08-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर व वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों मे दिनांक 11.12.2021 को किया जाएगा।

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मे पूर्व की तुलना मे ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन मे दिनांक 07.12.2021 को सुबह 4.30 बजे एक बैठक नोडल अधिकारी, लोक अदालत की अध्यक्षता मे राईफल क्लब, गाजीपुर मे आयोजित की गयी। जिसमें प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, सुनील लाल, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकरी, सेवाराई, तहसीलदार मोहम्मादाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, तहसीलदार जमानियां, अधिशासी अभियंता आदित्य पाण्डेय, बाट-माप विभाग के कन्हैया सिंह, श्रम विभाग जितेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एहसान आलम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मोहम्मदाबाद, जमानियां अब्दुल सबूर अधिशासी अधि0 नगर पंचायत सैदपुर, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, बहादुरगंज, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिलदारनगर, मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक सम्भागिय परिवहन अधिकारी राम सिंह, प्रभागीय निरीक्षक प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधिक्षक नगर जी0एन0सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी बृजेश कुमार, उपस्थित हुए। बैठक मे दिनांक 11.12.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मे उपरोक्त उपस्थित अधिकारीगण के संबंधित वादों के निस्तारण के संबंध मे निर्देशित किया गया।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मिलान कर 24 जनवरी तक करें अग्रसारित
Next: रोजगार मेला का आयोजन

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.