Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बाढ़ प्रभावित गॉवों का प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया दौरा बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुन हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन दिया

विशेष संवाददाता 20-09-2024

शेयर करें:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240919-wa02074041081082453839462.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके के बाढ़ प्रभावित गॉवों का गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि कर्मनाशा नदी का जलस्तर बुधवार की दोपहर से ही अचानक बढ़ने लगा तथा क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के गाँवों में बाढ़ का पानी तीब्र गति से घुसने लगा तथा देखते ही देखते तटवर्ती ग्राम गायघाट, धुस्का, कसेरुवा बाढ़ से घिर गये तथा देवढ़ी गॉव तक पहुँच गया। जबकि जबुरना, घरोहिया, रोहुणा, घरोहिया सहित अन्य गॉवों के खेतों तक बाढ़ तेजी से फैल गया। कर्मनाशा नदी की भयावह विभीषिका से तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ से घिर गये तथा परेशनियों से जूझने लगे। सूचना मिलते ही प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बाढ़ प्रभावित गॉवों कसेरुवा, धुस्का, गायघाट सहित कई गावों का दौरा किया तथा बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी तथा विपत्ति की इस घड़ी में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि गायघाट गॉव में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल गया है तथा सम्पर्क मार्ग डूब गया है। पशुपालक अपने पशुओं को बचाने के लिए चारा लेकर सुरक्षित स्थान पर अपने पशुओं को बांधे हुए है। बाढ़ से ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। धुस्का गॉव में मुसहर बस्ती सहित नदी किनारे मल्लाह बस्ती पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में आ गई है। सभी पीड़ित लोग अपने घर-गृहस्थी का सामान व पशुओं को लेकर प्राथमिक विद्यालय पर शरण लिये हुए है। कसेरुवा गॉव चारों तरफ से घिर गया है। लोगों सुरक्षित स्थान पर अपना ठिकाना बनाये हुए है। एसडीएम अभिषेक कुमार की मौजूदगी में बाढ़ पीड़ितों को राशन बांटा गया। जहाँ नाव की कमी है वहाँ नाव की व्यवस्था कराई जायेगी। पीड़ितों की मदद में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। बाढ़ पीड़ितों का हर सम्भव मदद किया जा रहा है। उक्त मौके पर अनिल यादव, विकास सिंह, कामरान खाँ, नवीन राय, श्रवण गुप्ता, राहुल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

Previous: कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा तटवर्ती इलाकों के गाँव बाढ़ के चपेट में
Next: परिजनों पर दबाव बनाकर बयान बदलवाने के मामले में जन प्रतिनिधियों ने की चौकी इंचार्ज के निलंबन की माँग

संबंधित खबरें

PHOTO--4 (3)
  • खबर ⁄ समाचार

ईद-उल-जुहा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 06 नमूनें संग्रहित

विशेष संवाददाता 06-06-2025
5478
  • खबर ⁄ समाचार

फहीपुर गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटाया, तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई

विशेष संवाददाता 05-06-2025
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

विकसित कृषि संकल्प अभियान रेवतीपुर के किसान होंगे आधुनिक, आत्मनिर्भर

ब्यूरो 31-05-2025

शायद आपने नहीं देखा

01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
khabarimg
  • अपराध

दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

विशेष संवाददाता 07-06-2025
01 (3)
  • खेल–कूद

डायमंड स्पोर्टिंग क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज़, शाहपुर टीम विजेता

विशेष संवाददाता 07-06-2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.