
गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भारतरत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित जाति प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बिरनो के भोजापुर मंडल में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्राम सभा विजौरा, बद्धुपुर, कोडरी, मलेठी, भोजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रबुद्धजनों से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है। उन्होंने बताया कि 2015 से पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था, लेकिन अब इसे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने के लिए पूरे देश में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को मजबूत करना है। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, प्रधान बद्धुपुर, प्रधान मलेठी, प्रधान कोर, प्रधान भोजपुर, प्रधान लहुरापुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।