Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

जल्द पूर्ण करें छात्रवृत्ति की त्रुटियां

ब्यूरो 13-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा गाजीपुर ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार हेतु सस्पेक्ट डाटा छात्रों एवं शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर परीक्षणोपरान्त एन०आई०सी० मुख्यालय लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिसमें छात्र-छात्रायें अपने लॉगिन से 14 दिसम्बर, 2021 से 19 दिसम्बर, 2021 तक सुधार करते हुए पुनः ऑनलाईन आवेदन पत्र सब्मिट करेगें, आनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के उपरान्त समस्त वांछित संलग्नकों सहित विलम्बतम 21 दिसम्बर, 2021 तक संस्था पर जमा किया जाना है, जहां से संस्था द्वारा दिनांक 22 दिसम्बर, 2021 तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति डाटा को पुनः सत्यापित करते हुए अग्रसारित किया जायेगा। इसमें ऐसे छात्र – छात्रायें जिनके द्वारा परीक्षाफल न निकलने की दशा में Result Not Yet Declared आप्शन चुनते हुए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरा गया है, ऐसे सभी छात्रों का डाटा संदेहास्पद श्रेणी में है।

इनके लिए भी उपरोक्त अवधि में ही दिनांक 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर, 2021 तक अनिवार्य रूप से परीक्षाफल भरते हुए आवेदन पूर्ण करके सब्मिट करते हुए पुनः सम्बन्धित संस्था में जमा किया जायेगा।जहाँ से छात्रवृत्ति आवेदन संस्था अग्रसारित किये जायेगे, जिन छात्रों द्वारा आनलाइन संशोधन करते हुए घोषित परीक्षाफल का पूर्णांक एवं प्राप्तांक नही भरा जायेगा, तो उनका आवेदन पत्र नियमानुसार रिजेक्ट किये जाने के श्रेणी में रहेगा। अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त दशमोत्तर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार दिनांक 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर, 2021 तक संदेहास्पद डाटा में सुधार करते हुए फाइनल सब्मिट करना, वांछित हार्ड कापी जमा करना तथा अग्रसारण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में युवक की मौत
Next: कल होगी डूडा की बैठक राइफल क्लब में

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.