Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

सदर विधायक ने लिखा मंत्री को पत्र

विशेष संवाददाता 25-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
14 (5)

गाजीपुर। सदर विधायक जयकिशन साहू ने प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत बरहपुर के अंतर्गत आने वाले नंदगंज थाने बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की है। यह मांग लंबे समय से बाजारवासियों द्वारा उठाई जा रही है।

नंदगंज एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कई छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां चल रही हैं। इनमें स्थानीय और आसपास के जिलों के लोग काम करते हैं। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि यदि नंदगंज को नगर पंचायत घोषित किया जाता है, तो क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली, सफाई और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। साथ ही, सरकार की विकास योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों को सीधे मिल पाएगा। वर्तमान में नंदगंज बाजार के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कोशिश पहले भी की गई थी। पूर्व मंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने इस दिशा में प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अब सदर विधायक जयकिशन साहू की पहल से लोगों में उम्मीद जागी है कि उन्हें जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने बताया कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास की गति तेज होगी और बुनियादी सुविधाओं के साथ व्यापार-व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा। बाजारवासियों का कहना है कि यदि नंदगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाता है, तो क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। विधायक के इस प्रयास से स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं और अब सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे युवक की गई जान
Next: वायुसेना जवान का हार्टअटैक से निधन, गांव में दी गई अंतिम विदाई

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.