Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना

नगर पालिका द्वारा पाँचवे चरण के चौथे दिन का सैनिटाइजेशन कार्य सम्पन्न

ब्यूरो 22-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210522-WA0008

गाजीपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने एवं उससे लड़ने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पाँचवे चरण के चौथे दिन का सैनिटाइजेशन शविवार को शहर के चार वार्डों अम्बेडकर नगर, वीर अब्दुल हमीद नगर, अब्दुल कलाम नगर एवं स्वामी विवेकानन्द में वहाँ के क्षेत्रीय सभासद एवं उनके प्रतिनिधि क्रमशः परवेज अहमद, नेहाल अहमद, नन्हें भाई व रूपक तिवारी के देख-रेख में सम्पन्न किया गया।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने बताया कि नगर पालिका परिषद शहर में बिना किसी भेदभाव से सफाई, सैनिटाइजेशन आदि कार्यों में पूरी मुस्तैदी से लगी हुयी है। शहर के मुख्य मार्गों को भी 2 स्पे्रयुक्त टैंकरों से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी प्रकार पाँचवे चरण में 6 दिन तक प्रतिदिन 4-4 वार्डों में व अन्तिम दिन 5 वार्डों में हाथ वाली मशीनों से गलियों एवं घर-घर सैनिटाइज करने का अभियान चल रहा है जो 24 मई तक चलेगा। इसके अतिरिक्त श्मशान घाट (बैकुण्ठ धाम) को भी बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है। श्मशान घाट (बैकुण्ठ धाम) पर कन्ट्रोल रूप स्थापित है एवं व्यवस्था के दृष्टि से सी0सी0 टी0वी0 कैमरा भी लगायी गयी है। वहाँ पर पालिका के कर्मचारी आने वाले शव की निगरानी कर उनको आवश्यक सुविधाएं देने में लगे हुए हैं।

श्री अग्रवाल ने नगरवासियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने व सफाई, सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे पालिका कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सफाई, दवाई और कड़ाई से ही हम कोरोना से लड़ाई जीतने में कामयाब होंगे। कोरोना से हमें डरना नहीं, बल्कि लड़ना है। उन्होंने कोरोना पाजिटिव केसों की कमी पर संतोष व्यक्त करते हुए लोगों से सावधान व सजग रहने की अपील की है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फैजान को मिला नगर अध्यक्ष का कमान
Next: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा होगा शपथ ग्रहण

संबंधित खबरें

IMG-20240229-WA0162.jpg
  • कोरोना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

विशेष संवाददाता 01-03-2024 0
khabarimg
  • कोरोना

प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी मे लगाई गई वैक्सीन

विशेष संवाददाता 26-07-2021 0
khabarimg
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान

ब्यूरो 22-07-2021 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.