Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने किया नेक पहल

ब्यूरो 03-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210403-WA0007

गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग पर अण्डरपास /ओवरब्रिज के सम्बन्ध में दि0 01 मार्च 2021 को दिये गये ज्ञापन का कोई भी जबाब न मिलने के कारण एक बार पुनः शनिवार को रेलमंत्री को सम्बोधित पत्रक स्टेशन अधीक्षक को सौपा गया।

उन्होंने कहा कि विगत 01 मार्च 2021 को फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग पर जल्द से जल्द अण्डरपास/ओवरब्रिज के निर्माण सम्बन्धी दिये गये पत्रक के जबाब में अब तक किसी प्रकार की सूचना रेल विभाग द्वारा नही दिया गया है।
वर्तमान में गाजीपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर पश्चिम में अन्धऊ-लंका बाईपास मार्ग स्थित है जिसके आस-पास लगभग एक लाख शहरी एवं ग्रामीण आबादी अवस्थित है। इस मार्ग का उपयोग जनपद एवं अन्य जनपदवासियों द्वारा किया जाता है। इसमें कर्मचारी एवं स्कूल जाने वाले बच्चे तथा आस-पास के जनपद के वासी मरीज जिनको वाराणसी अन्यत्र जनपदों या प्रान्त को जाना होता है, इसी मार्ग का उपयोग किया जाता है। साथ में यह भी अवगत कराना है कि जनपद में वी.आई.पी., वी.वी.आई.पी. के अन्धऊ हवाई अड्डा पर आगमन के पश्चात इसी मार्ग का उपयोग जिला मुख्यालय ले जाने के लिए किया जाता है। इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना है कि रेलवे स्टेशन के पश्चिम में तैयार वाशिंगपिट एवं ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण प्रायः यह रेलवे क्रासिंग बन्द रहती है जिसके कारण जनपदवासी एवं आस-पास अवस्थित जनपदवासी मरीजों, स्कूल कार्यालय जाने वाले बच्चे एवं कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रायः क्रासिंग बन्द रहने से आस-पास अवस्थित लगभग एक लाख की आबादी को भारी जाम की समस्या से जुझना पड़ रहा है जिसके निकट भविष्य में और भी गंभीर होने की संभावना है।
वहाॅ मौजूद लोगों ने कहा कि समाधान न होने की स्थिति में सभी जनपदवासी आचार संहिता खत्म होने के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाकर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन के लिये बाध्य होगें जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे व जिला प्रशासन की होगी। मौके पर इन्दीवर वर्मा, विशाल खरवार, आशीष सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप, इमरान अंसारी, मनीष पाण्डेय आदि लोग मौजूद थें।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एसपी ने किया चुनाव को लेकर संवाद
Next: गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.