Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने गहमर में की जनसभा

विशेष संवाददाता 22-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210922-WA0014

गहमर(गाजीपुर)। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने विधानसभा के राजभर वोटों को सहेजने के लिए एशिया के बड़े एवं सैनिक बाहुल्य गांव गहमर में एक जनसभा की। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियो को गिनाकर उन्होंने लोगो से पुनः एक बार योगी सरकार को लाने की अपील की।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर मंगलवार की शाम जमानिया विधायक सुनीता सिंह के साथ माँ कामख्या का दर्शन पूजन कर जमानिया विधायक के आवास पर पहुचे। वहा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजभर समाज से संवाद स्थापित किया एवं लोगो की समस्याओं को सुना। लोगो को संबोधित करते हुए अनिल राजभर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों व किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। कहा कि जिस देश का किसान खुशहाल होगा, वह देश निश्चित रूप से तरक्की करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी कदम उठाया है। दुनियां की सबसे बड़ी योजना आयुषमान भारत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है सपा और बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कुछ गिरोह बन रहे है। मोदी के विकास रथ को रोकने के लिए, पर उनके मंसूबों पर पानी फेरने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथों पर कार्य करना होगा। उन्होंने लोगो से आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की।
इस मौके पर प्रेम सागर राजभर, प्रदीप राजभर, दिनेश राजभर, इतवारी राजभर, अनिल यादव, प्रशांत कुमार सिंह, अरुण जायसवाल आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चोरी की दो बाइक व देशी तमन्चा के साथ तीन गिरफ्तार
Next: न्‍यूट्रीशियन की सलाह को अमल में लाकर परिवार में लाये खुशहाली

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.