Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा होगा शपथ ग्रहण

विशेष संवाददाता 22-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अधर में अटके शपथ ग्रहण को जिला अधिकारी के द्वारा हरी झंडी मिल गई है। नए आदेशानुसार इसी माह 25 और 26 मई को संबंधित पंचायत में ही ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

भदौरा के खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देशन में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा पंचायतवार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण कराया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 को होगी। बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को विकास खंड में बुलाकर एक साथ शपथ दिलाना उचित नहीं है। इसलिए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि डीएम द्वारा नामित अधिकारी वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्यों को 25 एवं 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य गण अपने-अपने ग्राम पंचायत में ही नामित अधिकारियों के समक्ष वीडियो कांफ्रेसिंग से शपथ ले सकेंगे। शपथ ग्रहण पंचायत घर, सामुदायिक भवन, अथवा ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित कामन सर्विस सेंटर पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिवगण द्वारा लैपटाप आदि इंटरनेट कनेक्टविटी के साथ व्यवस्था में सहयोग किया जाएगा। शपथ ग्रहण की सूचना मिलने के साथ ही ग्राम प्रधानों में हर्ष व्याप्त है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नगर पालिका द्वारा पाँचवे चरण के चौथे दिन का सैनिटाइजेशन कार्य सम्पन्न
Next: दो ग्राम प्रधान नहीं ले सकेगे शपथ ग्रहण में भाग

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.