Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

रोजगार हेतु टेलरिंग शॉप योजना संचालित

ब्यूरो 19-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। अनुसूचित जाति के बेरोजगार बी०पी०एल० श्रेणी के युगक एवं युवतियों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु भारत सरकार से प्राप्त विशेष केन्द्रीय सहायता की धनराशि से ‘‘टेलरिंग शॉप योजना‘‘ सीधे उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जा रही है।

इस योजना के अन्तर्गत आई०एस०आई० मार्का दो सिलाई मशीन टॉप सहित, प्रेस, फर्नीचर कच्चा माल तथा अन्य उपकरणों के साथ टेलरिंग शॉप स्थापित किया जाना है। जिससे लाभार्थी को रोजगार मिल सके तथा उसका जिविकोपार्जन हो सके। योजना की लागत-योजना की अधिकतम परियोजना लागत रू0-20,000.00 है, जिसमें रू0 10,000.00 का शासकीय अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में है । जिसे लाभार्थी को 36 समान मासिक किश्तों वापस करना है। जिसमें ऋण गृहीता अनुसूचित जाति का हो, गरीबी की सीमा रेखा के नीचे निवास करता / करती हो ( ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम रू0-48080/ वार्षिक तथा शहरी क्षेत्रों में अधिकतम रू0- 56480 /- वार्षिक आय सीमा तक )।उ०प्र० का/ की स्थायी निवासी हो, किसी भी अन्य संस्था/निगम से पूर्व में किसी भी योजना में ऋण/ अनुदान प्राप्त न किया हो एवं किसी भी योजना में प्राप्त किये गये ऋण का डिफाल्टर न हो । समाज कल्याण विभाग द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत लास प्राप्त करने वाली महिलाओं तथा उ०प्र० राज्य आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित स्वयं सहायता समूहों में से पात्र अनुसूचित जाति की महिलाओं तथा कौशल विकास मिशन द्वारा सिलाई कढ़ाई ट्रेड में प्रशिक्षित व्यक्तियों को भी प्राथमिकता प्राप्त होगी। इच्छुक युवक/ युवतिया जो उपरोक्त अर्हता पूर्ण करते हैं । किसी भी कार्य दिवस में जनपद के समस्त विकास खण्डों में तनात सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण ) से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं तथा जनपद स्तर पर कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/ जिला प्रबन्धक,उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि०, निकट पंजाब नेशनल बैंक, तुलसी सागर, गाजीपुर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अन्तिम तिथि-20 जुलाई, 2021 तक है। पात्रों का चयन जिला स्तरीय गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: व्यवसाय हेतु आनलाईन आवेदन आमंत्रित
Next: कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर दो क्षेत्र बने हॉट स्पाट

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.