
जमानिया। क्षेत्र के मदनपुरा रोड़ स्थित शारदा शिशु शिक्षा निकेतन में रविवार की शाम सौरभ साहित्य परिषद बरूइन के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें शिक्षक पूर्व प्रधानाचार्य छेदी सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक राजाराम शास्त्री, शिक्षक हीरालाल उपाध्याय व उमाशंकर सिंह को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण करता है। शिक्षक का स्थान माता पिता से भी ऊंचा होता है। माता-पिता बच्चे को जन्म जरूर देते हैं लेकिन शिक्षक उसके चरित्र को आकार देकर उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करता है। इसलिए हम चाहें कितने भी बड़े क्यों न होने जाए हमें अपने शिक्षकों को कभी नहीं भूलना चाहिए।शिक्षा का राजनीतिकरण न होकर शिक्षाविदों के हाथ में होना चाहिए। तभी शिक्षा बेहतर व पारदर्शी हो पायेगी। उक्त मौके पर कपिलदेव सिंह, सुरेश राय, बच्चन उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, संसार सिंह, प्रवन्धक संजय उपाध्याय बन्टू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता त्रिविक्रम उपाध्याय व संचालन प्रो० मदन गोपाल सिन्हा ने किया।