
गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुनील कुमार का शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र देवकली पर पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में बीईओ सुनील कुमार का अभिनंदन किया। शिक्षकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी को समय से विद्यालय पहुंचकर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करनी होगी। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शिवकुमार राम, रुपेन्द्र कुमार दूबे, दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, संतोष सिंह यादव, ओमप्रकाश त्यागी, सुनीता कुमारी, संतोष कुमार, चन्द्रशेखर सिंह यादव, अखिलेश कुमार यादव, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, दिवाकर सिंह काकन, राजेश सिंह, रुखसाना खातून, महेंद्र प्रताप यादव, अजय कुमार सिंह यादव, संजय कुमार मौर्या, मंजीत कुमार, अवधेश नारायण सिंह यादव, घनश्याम प्रसाद, अवनीश कुमार शीतल, अरविन्द कुमार, सत्येन्द्र कुमार, आत्मप्रकाश, जियाउल मुस्तफा, देवमुनि राम, शमशेर सिंह, अमरदीप, जन्मेजय सिंह, तिलकधारी सिंह यादव, अरविन्द कुमार राय, वीर बहादुर यादव, शैलेन्द्र सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, विनोद कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार यादव, पारसनाथ सिंह चौहान, चन्दन सिंह, धनंजय सिंह, लालजी यादव, संजय सिंह यादव, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, सत्येन्द्र लाल, धिरेन्द्र प्रताप सिंह, और कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल थे। शिक्षकों ने नए खंड शिक्षा अधिकारी को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में उनके साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।