Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए निर्देश : पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्यवाही

विशेष संवाददाता 19-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर । लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को बताया कि भारत निवार्चन आयोग द्वारा दिनांक 16.03.2024 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 हेतु अधिसूचना जारी की जा चुकी है। तत्क्रम में जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू/प्रभावी हो गयी है। जनपद गाजीपुर में सातवें चरण में मतदान होना है। निर्वाचन कार्य में जनपद में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग की नितान्त आवश्यकता है।उन्होने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी जनपद स्तरीय अधिकारी अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेगें चाहें सार्वजनिक अवकाश ही क्यों न हों। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा इस दौरान अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद मुख्यालय से बाहर जाने का प्रयास किया जाता है अथवा अपना मोबाईल नम्बर बन्द रखा जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके अतिरिक्त जिन अधिकारियों की निर्वाचन में प्रत्यक्ष रूप से किसी भी पद पर तैनाती की जा चुकी है तथा जिन अधिकारियों की तैनाती प्रत्यक्ष रूप से नहीं की गयी है। अथवा आरक्षित श्रेणी में लगायी गयी है के साथ-साथ अन्य समस्त विभागीय अधिकारीगण जो जनपद में तैनात है वे अनिवार्य रूप से बिना अधोहस्ताक्षरी के पूर्वानुमति के किसी भी स्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेगें।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गर्मी एवं वायु प्रदूषण के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु बैठक की तिथि तय
Next: विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.