Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

चोरी की चार बाइक, तमंचा व नगदी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 19-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210919-WA0018

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 04 अदद मोटर साइकिल व एक तमंचा नाजायज 315 बोर व लूट से सम्बन्धित 13500 रूपये बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध तथा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे है। अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य के नेतृत्व मे निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य मय हमराह के साथ मु0अ0सं0 208/2021 धारा 392 IPC में लूटे गये रूपये की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अनावरण हेतु सुरागरसी करते हुए दुर्गा चौक बस स्टेन्ड पर मौजूद थे कि स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनीत राय मय हमराह के साथ दुर्गा चौक बस स्टेन्ड पर आ गये है। निरीक्षक शादियाबाद द्वारा मु0अ0सं0 208/2021 में लूटे गये रूपये की बरामदगी एवं अज्ञात लूटेरों की गिरफ्तारी एवं अभियोग का अनावरण हेतु स्वाट टीम प्रभारी से बातचीत एवं विचार–विमर्श कर रहे थे कि मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि सिधार चट्टी फिनो मित्र बैंक में लूट करने वाले लूटेरे दो मोटर साइकिलो से नन्दगंज की ओर से शादियाबाद की ओर आ रहे है ,यदि जल्दी किया जाय तो उन्हे पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर हमलोग विश्वास कर पुलिस टीम अकराव पुलिया पर लिंक रोड़ जोलहटा जाने वाले मार्ग पर आड़ में सरकारी वाहनों को खड़ी कराकर निरीक्षक मय हमराह के अकराव पुलिया के उत्तर झाड़ में आड़ लेकर तथा स्वाट टीम प्रभारी अपने टीम के साथ दक्षिण झाड़ की आड़ लेकर छिप कर आने वाले वाहनों का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर में नन्दगंज की तरफ से दो मोटर साइकिलों की लाइट जलती हुई शादियाबाद की ओर आत हुई दिखायी दी। जब मोटर साइकिल सवार अकराव पुलिया पर पहुचे कि दोनों तरफ से एक वारगी झाड़ से निकल कर घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 3.40 AM बजे पकड़ लिया गया तथा सुपर स्पेलेण्डर रंग काला के चालक का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम सत्यम यादव उर्फ रीशू पुत्र रमेश यादव निवासी वघरा उचहुआ थाना तरवा जिला आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व पहने पैट के दाहिने जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा पैट के पीछे के जेब से 8150 रूपया नगद बरामद हुआ  तथा पीछे बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम मंगल यादव उर्फ सचिन यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी श्री रामपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर बताया, जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुए पैण्ट की जेब से 5350 रूपया नकद बरामद हुआ । पकड़े गये सत्यम यादव उर्फ रीशू यादव उक्त से गाड़ी का पेपर मांगा गया तो बताया कि 07.09.2021 को मैं तथा मंगल यादव उर्फ सचिन यादव तथा विशाल यादव उर्फ बागी यादव पुत्र पारस यादव निवासी श्रीरामपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुपर मिलकर हम तीनों ने शादियाबाद नन्दगंज रोड सिधार चट्टी पर फिनो पेमेन्ट बैंक से तमन्चा से धमकाकर फिनोबैंक के दराज को तोड़कर 40,000 रूपये लूटे थे लूटकर हम तीनों लोग मनिहारी के रास्ते जखनिया पहुचकर आपस में लूट की पैसा बराबर –बराबर बाट लिये। गिरफ्तार करने वाली टीम में रवीन्द्र भूषण मौर्य प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनीत राय, SI गुलाम हुसैन, एस आई श्रीराम अनुग्रह पाण्डेय, का0अजय कुमार गुप्ता, का0 उदित रजक, हे0का0 प्रो0 संजय पटेल स्वाट टीम, हे0का0 रामभवन यादव स्वाट टीम, हे0का0 प्रेमशंकर, हे0का0 विनय. यादव, हे0का0 संजय रजावत स्वाट टीम, हे0का0 रामप्रताप सिंह का0 विकास कुमार स्वाट टीम आदि मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज
Next: प्रदेश सरकार के साढे़ चार वर्ष पूरे होने प्रभारी मंत्री ने जनहित की उपलब्धियों का किया उल्लेख

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.