Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विशेष संवाददाता 01-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
000 (4)

जमानियां। सर्पदंश से होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया। शनिवार को रेवतीपुर सीएचसी के सभागार में हुई इस कार्यशाला में आशा, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। लखनऊ से आई दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने यह प्रशिक्षण दिया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मास्टर ट्रेनर डॉ. कैलाश यादव ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. कैलाश यादव ने सर्पदंश के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांप काटने के बाद पीड़ित को दर्द, सूजन, फफोले, खून बहना, त्वचा का रंग बदलना, पसीना आना, सिर दर्द, आंखों में धुंधलापन और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित को 100 मिनट के भीतर उचित उपचार मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। डॉ. यादव ने बताया कि सर्पदंश से मृत्यु दर कम करने के लिए एंटीवेनम तक पहुंच में सुधार आवश्यक है, जो कि WHO की रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एंटीवेनम ही ऐसा एकमात्र उपचार है जो सांप के जहर के प्रभाव को रोक सकता है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत गाजीपुर, बाराबंकी और सोनभद्र में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यदि इस प्रशिक्षण से सर्पदंश से होने वाली मौतों में कमी आती है, तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने खुलासा किया कि गाजीपुर जिले में पिछले एक साल में 61 लोगों की सर्पदंश से मौत हुई है, जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर डॉ. आशीष सोनकर, जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, डॉ. शहनवाज, डॉ. जितेंद्र, डॉ. मनीष, सुनील कुशवाहा, आशुतोष सिंह, प्रिया राय, मेघा शर्मा, अनीता, स्माइल, कविता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गाजीपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 30 हजार का जुर्माना
Next: गाजीपुर के मैनपुर करंडा के अंश सिंह ने राष्ट्रीय परीक्षा में लहराया परचम

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.