Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

गाजीपुर पुलिस के प्रयास से भिंड (मध्य प्रदेश) के बुजुर्ग विद्याराम शर्मा को मिला परिवार

विशेष संवाददाता 17-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
145 (2)

गाजीपुर। थाना सैदपुर में दिनांक 16 मार्च, 2025 को एक मानसिक रूप से व्यथित व्यक्ति भटकते हुए मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विद्याराम शर्मा पुत्र सिद्दार शर्मा, निवासी बेलखारी, थाना गोहद, जनपद भिंड, मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद उनके स्थानीय थाने से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी।

आज उनके दामाद सौरभ शर्मा, पुत्र राम बदन शर्मा, निवासी आनंद नगर, थाना बोधापुर, जनपद ग्वालियर, मध्य प्रदेश, और उनकी पत्नी यशोदा शर्मा सैदपुर पहुंचे। एक-दूसरे को देखते ही विद्याराम शर्मा और उनके परिजन भाव विभोर हो गए और खुशी के आंसू बह निकले। विद्याराम शर्मा ने बताया कि वे 14 फरवरी को बस द्वारा संगम स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। स्नान के बाद वे अपनी पत्नी से बिछड़ गए और भटकते हुए सैदपुर पहुंचे। कल एक युवक ने उन्हें थाना सैदपुर पहुंचाया, जहां से परिजनों से संपर्क स्थापित हुआ। विद्याराम ने कहा, “मैं घर पहुंचने की उम्मीद छोड़ चुका था, लेकिन सैदपुर पुलिस के प्रयासों से आज मैं अपने परिवार से मिल सका।” उनकी पत्नी यशोदा शर्मा ने बताया, “संगम स्नान के बाद मेरा पति मुझसे बिछड़ गया। हमने चित्रकूट, इटावा, और कई जिलों में उन्हें खोजा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। होली का त्योहार भी मनहूस बीता। लेकिन जब कल थाने से वीडियो कॉल पर बात हुई, तो यह नया जीवन मिलने जैसी अनुभूति थी। हम गाजीपुर पुलिस के आभारी हैं।” गाजीपुर पुलिस के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गाजीपुर: महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई 19 मार्च को
Next: अवैध ट्रांसफार्मर स्थानांतरण के दौरान ब्लास्ट, 04 घायल; वांछित अभियुक्त सद्दाम खाँ गिरफ्तार

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.