Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

ब्यूरो 15-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210715-WA0004

गाजीपुर। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 टीकाकरण रामवाण की तरह है। ऐसे में वैक्सीन के रखरखाव की जिम्मेदारी कोल्ड चैन की है। वहीं ग्रामीण इलाकों में इस कोल्ड चैन की देखरेख के लिए कोल्ड चैन हैंडलर की नियुक्ति की गयी है। इन लोगों की जिम्मेदारी कोविड-19 टीकाकरण के साथ ही नियमित टीकाकरण के वैक्सीन की रख-रखाव की भी है। इसी के मद्देनजर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गिरीश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य रुप से नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें इसके बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में के चाई के क्लस्टर लीड मनोज रावत, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मणिशंकर, यूनिसेफ के अजय उपाध्याय एवं यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय  रहे।

मनोज रावत ने बताया कि नियमित टीकाकरण के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण का बेहतर रखरखाव कोल्ड चैन के माध्यम से किया जाता है। इसके लिए कोल्ड चैन हैंडलर की नियुक्ति की गई है। कोल्ड चैन हैंडलर के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में चलने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित कोल्ड चैन के ग्रेडिंग में सुधार को लेकर कार्यशाला में सुझाव एवं सहयोग दिया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में मुख्य रूप से तीन विषयों पर विशेष जोर दिया गया जिसमें नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान अपडेट करना, एवीडी प्लान बनाना एवं सुपरवाइजरी प्लान बनाने के साथ ही कोल्ड चैन के रखरखाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रवीण उपाध्याय द्वारा ई-विन के नए संस्करण पर कोल्ड चैन हैंडलर को प्रशिक्षण दिया गया।
मणिशंकर ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित कोल्ड चैन की अलग-अलग ग्रेडिंग है। उसमें कैसे सुधार किया जाए और लक्ष्य को अधिक से अधिक प्राप्त किया जाए इसके बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में नियमित टीकाकरण मार्च तक 87% रहा। वहीं 1 अप्रैल से मई 21 तक 28%। ऐसे में टीकाकरण को 90% तक करने का लक्ष्य लेकर आगे कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
इस कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार, यूनिसेफ के अजय उपाध्याय के साथ ही सभी ब्लॉकों से एवं शहरी क्षेत्र के कोल्ड चैन हैंडलर शामिल रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुँकार
Next: काला फीता बांधकर संविदा कर्मचारियों ने किया अपने कर्तव्य का निर्वहन

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.