
गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सुगवलिया गांव में सोमवार को बैठक कर भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर चर्चा की।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र यादव व सत्यनारायण राम ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। इस क्रांति का उदेश्य भारत से अंग्रेजी हुकूमत को समाप्त करना था। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के आह्वान पर यह आन्दोलन नागरिक अवज्ञा आन्दोलन था। जिसमे गाँधी जी ने करो या मरो का नारा दिया था। जिसके फलस्वरूप अंग्रेजी शासन की नींव हिल गयी थी। इस दौरान विजय राम , सुनील राजभर , इन्द्रजीत राजभर, अशोक कुमार ,बिजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव ,सोहन आदि उपस्थित थे संचालन सत्यनारायण राम व अध्यक्षता नागेंद्र यादव ने किया।