Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रोजगार, आयुसीमा में छूट आदि विभिन्न माँगों को लेकर युवाओं ने एच 97(24) को जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

विशेष संवाददाता 02-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210702-WA0028

जमानियाँ। रोजगार, आयुसीमा में छूट आदि विभिन्न माँगों को लेकर युवाओं ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर सब्जी मण्डी के पास एन एच 97(24) को शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर करीब 10:30 बजे जाम समाप्त हुआ। जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गई तथा आवागमन करने को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा।

इस दौरान जाम कर प्रदर्शन कर रहे नवयुवकों ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा तथा मांग किया कि सरकारी भर्ती जल्द से जल्द निकाला जाय ताकि बेरोजगार युवकों को मौका मिल सके तथा कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन की वजह से बहुत से युवाओं की उम्र ज्यादा हो गई जिसकी वजह से वे भर्ती योग्य नही रह गये है वैसे युवाओं को भर्ती में एक वर्ष की उम्र में छूट दी जाय। युवकों ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज युवा सरकारी भर्ती से वंचित हो रहे है तथा बेरोजगार युवाओं की एक बड़ी फौज खड़ी हो गई। सरकार समय रहते नहीं चेती तो युवा एक बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगे। जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण मौके पर पहुंचे तथा युवाओं को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन युवा उपजिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्राधिकारी के काफी प्रयास के बाद युवाओं ने अपनी मांग पत्र उनको सौपा। करीब दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। जाम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हुआ। उक्त मौके पर विवेकानंद यादव उर्फ विकास, यशवंत यादव, सुनील, जितेन्द्र, नीरज, मुकेश, बबलू, धर्मेन्द्र, विजय सहित सैकड़ो युवा मौजूद रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया उपराज्यपाल का जन्मदिन

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.