चैतन्य देवीयों की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

चैतन्य देवीयों की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

प्रभाकर सिंह

जमानियाँ।प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा क्षेत्र के बरूइन मोड़ पर तीन दिवसीय चैतन्य देवीयों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई।

चैतन्य झांकी में ध्वनि व प्रकाश के अद्भूत समायोजन से शिव की शक्ति, राजयोग, अभ्यासरत् ब्रह्माकुमारी बहनों को चैतन्य देवियों के रुप विराजित दिखाया गया।जिसमें वह जड़ मूर्ती के समान प्रतीत हो रही थी।झांकी के माध्यम से दिखाया गया कि मन की कलुशित विकृति यानी बुरे विचार व अवगुण ही महिषासुर राक्षस का स्वरूप है जिसे माँ दुर्गा के द्वारा संहार किया गया।झांकी के अन्तिम दिन शुक्रवार को देवीयों के सम्पूर्ण स्वरूप का दर्शन करा कर माँ के समान गुणवान व अन्तरिक शक्तियों से परिपूर्ण बनाने की कोशिश की गयी ।चैतन्य झांकी में माँ दुर्गा का रूप सुहानी सिंह,माँ लक्ष्मी का रूप रितिका राय,माँ सरस्वती का रुप अनन्या पाण्डेय,माँ उमा का रूप वैष्णवी सिंह,माँ गंगा का रूप रंजना सिंह,माँ काली का रूप ब्रह्माकुमारी खुश्बु व माँ ब्रह्माचारीणी का रूप आँचल ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।संचालन ब्रह्माकुमारी काजल ने किया तथा संस्था के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।