Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

बीस लाख से अधिक मूल्य के गांजे सहित दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 16-05-2024
IMG-20240516-WA0105.jpg

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व जंगीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नाजायज मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 83.550 किग्रा गांजा बरामद किया है। बता दे की बरामद गांजे की अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख 88 हजार 750 रूपये बतायी गयी है।
जानकारी के अनुसार संयुक्त पुलिस टीम ने हंसराजपुर बाजार के समीप, ऊसर गांव से जयरामपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्राम नसीरपुर के पास से मंगलवार दिनांक 15 मई 2024 को समय करीब 19.45 बजे, ट्रक सं.यूपी 53 डीटी 1183 को रोककर तलाशी ली तो ट्रक से 83.550 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त छोटे लाल गुप्ता पुत्र स्व. जमुना गुप्ता निवासी हनुमान मंदिर के पास बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर तथा साहब राज यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी सिसवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग असम राज्य से ट्रक के केबिन के उपर बने हुड में छिपाकर नाजायज गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बेचते हैं। प्राप्त धन से अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक तथा भौतिक आवश्यक्ताओ की पूर्ति करते हैं। अभियुक्त साहबराज यादव द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी गांजा तस्करी में जेल भी जा चुका है। बरामदगी के आधार पर, ट्रक को जब्त कर, एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय मय टीम, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस उपनिरीक्षक रामाश्रय राय मय टीम तथा यूपी एसटीएफ पुलिस टीम के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी लखनऊ शामिल रहे।

Post navigation

Previous: जमानियां कोतवाली पुलिस को चोर दे रहे चुनौती नगदी सहित मोबाइल लेकर फरार
Next: मारपीट कर मृत्यु कारित घटना को अंजाम देने वाले पांच वांछित हत्यारोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.