
जमानिया पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 45 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ बडेसर नहर तिराहा के पास मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर डिग्री इलाचीपुर नहर रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर रोहित कुमार पुत्र मुन्ना चौधरी, निवासी सियापोखर, थाना मोहनिया, जनपद भभुआ (बिहार) को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से पांच पेटी ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुई। इसमें कुल 225 पाउच थे और प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा 45 लीटर है। पूछताछ में आरोपी ने शराब खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचने की बात बताई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जमानिया में मुकदमा संख्या 281/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह शामिल रहे।





