Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260810-WA0000

मोहम्मदाबाद। चर्चित किडनैपिंग मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी बदमाश को मोहम्मदाबाद और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात थाना प्रभारी मोहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तिवारीपुर मोड़ से गौसपुर की ओर दो संदिग्ध युवक बाइक से जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक तेज कर कठवा मोड़ की ओर भागने लगे। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर घेराबंदी शुरू कर दी।

गौसपुर हवाई पट्टी के पास खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर कथित रूप से जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान विजयी पुत्र छोटेलाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी बढ़ई पूरा, थाना मोहम्मदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

 

Post navigation

Previous: जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई
Next: कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी की पैनी नजर, घाटों से हाईवे तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित खबरें

IMG-20260809-WA0025(1)
  • अपराध

नोनहरा पुलिस ने 2.970 किलो गांजा व तमंचे के साथ दो आरोपियों को दबोचा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20260809-WA0031
  • अपराध

गाज़ीपुर: 17 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260810-WA0008
  • खबर ⁄ समाचार

कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी की पैनी नजर, घाटों से हाईवे तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260809-WA0030
  • खेत खलिहान

जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260809-WA0025(1)
  • अपराध

नोनहरा पुलिस ने 2.970 किलो गांजा व तमंचे के साथ दो आरोपियों को दबोचा

संतोष शर्मा 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.