Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
FB_IMG_1787395963702

जमानिया। नगर पालिका परिषद की ओर से गृहकर, जलकर और जल निकासी कर में की गई कथित दस गुना वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों और नगरवासियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील स्थित रामलीला मैदान में चल रहा अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कर दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता और नारायण दास चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बिना जनहित की चिंता किए जनता पर दस गुना तक टैक्स का बोझ डालना सरासर अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर वृद्धि के नाम पर नगरवासियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक बढ़े हुए टैक्स वापस नहीं लिए जाते और कथित भ्रष्टाचार की जांच नहीं कराई जाती, आंदोलन समाप्त नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को और व्यापक तथा तेज किया जाएगा।

धरने में मनोज कुमार वर्मा, दिनेश कुमार बिंद, अजय जायसवाल, विंध्याचल शर्मा, इम्तियाज शाह, तसव्वुर अंसारी, संतोष कुमार, एजाज अहमद, गुड्डू रौनियार, उपेन्द्र यादव, विकास कुमार, रोहित कुमार, शिवेन्द्र चौहान, अदालत सिंह यादव, कन्हैया लाल पांडेय, कन्हैया लाल पांडेय, सतीश कुमार वर्मा, मनोज कुमार केसरी, मो. सादिक खान, रियाज समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और नगरवासी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति
Next: व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संबंधित खबरें

IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.