Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
संतोष शर्मा 22-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20260822_194946

जमानिया। जमानिया स्टेशन बाजार व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश जायसवाल और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज रौनियार का शनिवार को गांधी चौक पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता का संदेश दिया। दोनों पदाधिकारियों ने सबसे पहले गांधी चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद व्यापारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि गुरुवार को व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष सतीश जायसवाल के निर्देश पर तथा मनोज रौनियार के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद राकेश जायसवाल को स्टेशन बाजार व्यापार मंडल का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया था। उनके अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को व्यापारियों का यह स्वागत संगठन के प्रति उनके भरोसे और एकजुटता के रूप में देखा गया।

स्वागत के दौरान व्यापारियों ने कहा कि बाजार की समस्याओं, व्यापारियों की सुविधाओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा और व्यापारियों की आवाज प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत व्यापारियों की एकता है और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज रौनियार ने भी व्यापारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

इस अवसर पर विंध्याचल शर्मा, अवधेश बिंद, अजय जायसवाल, शंकर गोस्वामी, गुड्डू शर्मा, पंकज निगम, सभासद मोहन गुप्ता, मनीष यादव, देसी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.