Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260811-WA0026

शादियाबाद। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को अवैध असलहे के खिलाफ कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 10 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्र मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ग्राम अंकरांव के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उदय यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम बरहट, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने बरामद असलहे और कारतूस को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 258/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्र मय हमराह, थाना शादियाबाद शामिल रहे।

Post navigation

Previous: नवागत एक्सईएन का जोरदार स्वागत, बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
Next: जमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.