Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेत खलिहान

जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

संतोष शर्मा 10-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260809-WA0030

 

जमानिया। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर रविवार को जमानिया वन रेंज क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने प्रमुख मार्गों और लिंक मार्गों के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

वन विभाग के अनुसार जमानिया वन रेंज को ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसे निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया गया। करीब 111 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधरोपण किया गया है। विभाग ने पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रजातियों के पौधों का चयन किया।

पौधरोपण अभियान पर करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक औसतन 10 रुपये प्रति पौधे की दर से यह खर्च किया गया है। रविवार को अभियान के दौरान मार्गों के किनारे 200 पौधे भी लगाए गए।

वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा ने कहा कि पौधे लगाना अभियान का पहला चरण है, जबकि उन्हें सुरक्षित रखकर पेड़ बनाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। विभाग द्वारा पौधों की लगातार निगरानी और देखभाल की जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि मार्गों के किनारे लगाए गए पौधों को मवेशियों से नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी। जानबूझकर पौधे तोड़ने, नष्ट करने या क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना और कारावास का प्रावधान लागू किया जाएगा।

अभियान के दौरान वन निरीक्षक अशोक यादव, वन दरोगा पुनीत, सत्येंद्र गुप्ता, अजीत राय दारा, अंकित सिंह, रविकांत सिंह यादव और अरविंद यादव समेत वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: नोनहरा पुलिस ने 2.970 किलो गांजा व तमंचे के साथ दो आरोपियों को दबोचा
Next: मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
0145 (6)
  • खेत खलिहान

जमानिया में जैविक मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

विशेष संवाददाता 27-02-2025
khabarlogo
  • खेत खलिहान

गाजीपुर में किसानों के लिए सोलर पंपसेट योजना, जल्द करें आवेदन

विशेष संवाददाता 22-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.